..................... Hritik Roshan was the first choice for Thugs Of Hindostan know why he left the film - Hindi Filmibeat

60 करोड़ फीस की डिंमाड, 400 करोड़ी फिल्म से Out हो गए सुपरस्टार, बड़ा झटका

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चाएं जबरदस्त हैं। वहीं अब बॉलीवुड में बिग बजट फिल्मों का ट्रेंड चल रहा है। जिसके चलते कई मल्टी स्टारर और भव्य फिल्मों को लेकर एनाउंसमेंट हो रहा है। ऐसी ही एक बिग बजट और भव्य फिल्मों में से है आमिर खान और अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान.. ये फिल्म पहली शूटिंग के दिनों से ही सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आ रही है।

[बाहुबली को कड़ी टक्कर देगी ये फिल्म, पाकिस्तान से बुलाए 25 एक्टर, हैरान करने वाले भव्य सीन]

फिल्म में सर्वेसर्वा हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान लेकिन वे इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। जी हां! ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर का किरदार पहले ऋतिक रोशन को ऑफर किया गया था। वहीं उनके फिल्म छोड़ने का कारण जानकर आप हैरान रह जाएंगे। बताया जाता है कि वे इस फिल्म के लिए 60 करोड़ फीस की डिमांड कर बैठे थे जिसके बाद मेकर्स ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। पहले इस फिल्म को सिर्फ 'ठग्स' नाम से रिलीज किया जा रहा था।

hritik-roshan-was-the-first-choice-thugs-hindostan-know-why-he-left-the-film

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की बात करें तो हाल ही में खबरे आई थी कि इस फिल्म में एक सीन के लिए 25 पाकिस्तानी एक्टर्स को लिया गया है और इस फिल्म की भव्य शूटिंग माल्टा में हो रही है। ये वही जगह है जहां हॉलीवुड की लॉड्स ऑफ रिंग शूट हुई है। वहीं ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होने वाली है। फिल्म का बजट 200 करोड़ से ऊपर बताया जा रहा है और माना जा रहा है कि ये फिल्म 400 करोड़ी साबित होगी। इस मामले में ये फिल्म बाहुबली को भी टक्कर देगी। बहरहाल आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X