रितिक रोशन हैं दबंग गर्ल सोनाक्षी के 'ड्रीम ब्‍वाय'

मुंबई। बहुत कम समय में ही कई कामयाब फिल्‍मों का हिस्‍सा रही अभिनेत्री सोनाक्षी सिंहा का कहना है कि उनका पहला क्रश रितिक रोशन थे, जब वह क्‍लास सेवेंथ में पढ़ती थीं तो उन्‍होने रितिक की पहली फिल्‍म 'कहो न प्‍यार है' देखी थी। जिसके बाद वह भी ज्‍यादातर लड़कियों की तरह रितिक को दिल दे बैठी थी, सोनाक्षी का कहना है कि इस फिल्‍म में रितिक का अंदाज इतना शानदार था कि हर लड़की उनकी दीवानी हो गयी थी और उन्‍हें अपने 'ड्रीम ब्‍वाय' के रूप में देखने लग गयी थी।

सोनाक्षी का कहना है कि आज भी एक एक्‍टर के रूप में रितिक उन्‍हें काफी पसंद हैं और वह रितिक के साथ काम करना चाहती हैं। वैसे सोनाक्षी भले ही रितिक की दीवानी हों और कभी उन्‍हें अपना 'ड्रीम ब्‍वाय' माना हो लेकिन आज वह कई युवाओं का पहला प्‍यार बन गई हैं। सोनाक्षी को उनके खास 'बिहारी लुक' के कारण अलग पहचान मिली है। कई फिल्‍म विश्‍लेषकों का तो यह भी कहना है कि सोनाक्षी अस्‍सी के दशक की हिरोइनों की याद दिलाती हैं।

सोनाक्षी सिंहा की पहली फिल्‍म दबंग थी, जिससे उन्‍हें पहचान मिली और आज वह बॉलीवुड की कामयाब अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। हाल ही में उनकी फिल्‍म 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' रिलीज हुई थी जिसमें उनकी भूमिका को काफी पसंद किया गया था। इसके पहले आयी फिल्‍म 'लुटेरा' में सोनाक्षी के अभिनय की प्रशंसा फिल्‍म समीक्षकों ने की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X