यूं मनाया रितिक के प्यार ने उनका 39वां जन्मदिन

बॉलीवुड के बैंकबेल एक्टर रितिक रौशन का आज 39वां जन्मदिन है। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर के पूरे 12 साल पूरे कर लिये हैं। रितिक रौशन उन एक्टरों में से हैं जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों को अपना दीवानी बना दिया। उनकी पहली फिल्म कहो ना प्यार है ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल किया कि हर कोई हैरान रह गया। रितिक रौशन के पिता राकेश रौशन भी बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं लेकिन जितनी सफलता रितिक को अपनी पहली फिल्म से मिल गयी उतनी सफलता राकेश रोशन ने अपने करियर में नहीं पाई लेकिन फिर भी अगर रितिक रौशन को बॉलीवुड में लाने का श्रेय दिया जाए तो वो उनके पिता राकेश रौशन को ही जाता है।

राकेश रौशन ने रितिक को अपनी फिल्म कहो ना प्यार से बॉलीवुड में लॉंच किया और साथ ही अमीषा पटेल को भी। उस फिल्म से रितिक का करियर बुलंदियों पर पहुचं गया। कहो ना प्यार है के बाद मिशन कश्मीर और फिजा में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई लेकिन कहो ना प्यार है जैसी सफलता उन्हें नहीं मिली। फिर उनके पिता राकेश रौशन द्वारा बनाई गयी फिल्म कोई मिल गया ने एक बार फिर से रितिक की किस्तम को चमका दिया और रितिक एक बार फिर से बॉलीवुड के टॉप के एक्टरों में शामिल हो गये। रितिक रौशन के सिक्स पैक ने लड़कियों को उनका दीवाना बना दिया। बॉलीवुड में उनकी बॉडी सबसे बेहतरीन मानी जाने लगी। लड़कियां तो उनके नाम से ही पागल हो जातीं। लेकिन रितिक रौशन ने अपनी बचपन की दोस्त और प्रेमिका सुजैन के साथ 2000 में शादी करके कइयों के दिल तोड़ दिये।

सुजैन रौशन ने रितिक के 39वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनकी जन्मदिन पार्टी एक याच में रखी। जहां पर प्रीती जिंटा, चंकी पांडे, अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मौजूद थे। इस पार्टी में रितिक के करीबी दोस्त ही थे। पार्टी के दौरान रितिक रौशन के चेहरे का ग्लो देखने लायक था उन्हें देखकर ये लग ही नहीं रहा था उन्होंने अपनी जिंदगी के 39 पड़ाव पार कर लिये हैं। वनइंडिया की तरफ से रितिक रौशन को जन्मदिन की हार्दिक बधाईयां। आप भी अपने इस पसंदीदा एक्टर को जन्मदिन की बधाईयां दीजिये।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X