होली पर रंग नहीं खेलेंगे रितिक रौशन
मुंबई। जहां एक ओर पूरा बॉलीवुड होली की मस्ती में डूब चुका है, वहीं मशहूर अभिनेता रितिक रौशन घर में चुप-चाप बैठे टेलीविजन देख रहे हैं। असल में उन्होंने होली नहीं मनाने का फैसला किया है। रितिक इस साल सिर्फ इसलिये होली नहीं मना रहे हैं, क्योंकि सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र में पानी की किल्लत है।
रितिक ने कहा है कि वो इस साल पानी की किल्लत की वजह से होली नहीं मनायेंगे। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वो भी होली नहीं खेलें, क्योंकि इससे पानी की बर्बादी होगी। उन्होंने कहा कि वो इस बार चुटकी भर गुलाल से ही शगुन कर लेंगे। घर में भी गुलाल के अलावा कुछ नहीं आया है। पिछले साल तक रितिक के घर पर ढेर सारा रंग आता था, लेकिन इस बार सिर्फ गुलाल आया है।
रितिक से मिलने के लिये जो भी उनके घर पहुंचेगा, वो उनका स्वागत गुलाल के टीके से करेंगे। रितिक का कहना है कि सूखा रंग भी नहीं खेना चाहिये, क्योंकि अगर वो चढ़ गया तो उसे छुड़ाने में भी ढेर सारा पानी खर्च होगा। बेहतर है हम उन लोगों के लिये पानी बचा कर रखें, जो हर रोज एक बाल्टी पानी के लिये घंटों लाइन में लगते हैं। रितिक के साथ उनकी पत्नी, पिता व परिवार के अन्य सदस्यों ने भी यही फैसला किया है।


Click it and Unblock the Notifications












