सुशांत केस में CBI जांच, ऋतिक रोशन की बहन ने जताई खुशी, मां कर चुकीं न्याय की मांग
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार सरकार की सिफारिश को मानते हुए केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया से लेकर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने खुशी जताई। करीब डेढ़ महीना बीत जाने के बात ये मामला सीबीआई के पास पहुंचा है, ऐसे में एक्टर ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन व बहन सुनैना रोशन का रिएक्शन भी सामने आया।
ऋतिक रोशन की बहन सुनैना ने सुशांत की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिस पर लिखा था, सुशांत केस में सीबीआई जांच। सुनैना खुद लिखती हैं, आखिरकार। उनका मतलब था कि आखिरकार सीबीआई जांच के आदेश मिल ही गए। इसके अलावा ऋतिक रोशन की बहन ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा, जिस पल का इंतजार था आखिरकार वह आ गया।
ऋतिक के परिवार की ये प्रतिक्रिया देखकर मालूम पड़ता है कि एक्टर का परिवार भी चाहता है कि सुशांत केस में सच बाहर आए। लेकिन ऋतिक रोशन की इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications











