रितिक का कोई सानी नहीं: ईशा

By Staff

Isha Sharvani
बॉलीवुड अभिनेत्री और नृत्यांगना ईशा शरवानी का कहना है कि अभिनेता रितिक रोशन को नृत्य में कोई टक्कर नहीं दे सकता है।

पार्ले बिस्कुट के एक विज्ञापन में ईशा और रितिक साथ-साथ नजर आए थे। एक बार फिर दोनों ही 'लक बॉए चांस' में साथ-साथ नृत्य करते नजर आएंगे।

ईशा ने बताया, "रितिक के साथ नृत्य करने का अनुभव अलग होता है। मैंने पार्ले बिस्कुट के विज्ञापन की शूटिंग के लिए उनके साथ तीन दिनों तक अभ्यास किया था। कोई भी उनके साथ नृत्य के दौरान कदम नहीं मिला सकता है। उनमें कमाल की ऊर्जा है, साथ ही काम के दौरान वे मजाक भी करते रहते हैं। "

जोया अख्तर की फिल्म 'लक बॉए चांस' फिल्म 30 जनवरी को प्रदर्शित होगी। फिल्म में फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में हैं। वे फिल्म के निर्माता भी हैं।

फरहान के अलावा फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, डिम्पल कपाड़िया, ऋषि कपूर और जूही चावला भी नजर आएंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X