..................... Hritik Roshan and Katrina Kaif will work in Shuddhi, बैंग-बैंग के साथ रितिक-कैटरीना की होगी शुद्धि! - Hindi Filmibeat

बैंग-बैंग के साथ रितिक-कैटरीना की होगी शुद्धि!

रितिक रौशन और कैटरीना कैफ की जोड़ दर्शकों को तो भाई ही साथ ही लगता है कि निर्देशकों को भी इस जोड़ी में काफी क्षमता दिखाई दे रही है। इसीलिए तो निर्देशक रितिक और कैटरीना की जोड़ी को अपनी फिल्मों में लेने के लिए बेकरार नज़र आ रहे हैं। खबर है कि करन मल्होत्रा की फिल्म शुद्धि में कैटरीना कैफ और रितिक रौशन मुख्य भूमिका निभाएंगे। ये करन-कैटरीना कैफ और रितिक रौशन की एक साथ दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले रितिक रौशन और कैटरीना कैफ ने फिल्म 'अग्निपथ' में एक साथ काम किया था। अग्निपथ में रितिक रौशन मुख्य भूमिका में थे वहीं कैटरीना कैफ ने फिल्म में चिकनी चमेली आइटम सॉंग किया था।

रितिक रौशन और कैटरीना कैफ इससे पहले 'ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा' भी कर चुके हैं। फिल्म में रितिक रौशन और कैटरीना कैफ के बीच शूट किये किसिंग सीन को लेकर काफी चर्चा हुई थी। रितिक रौशन और कैटरीना कैफ के बीच की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आई। इसीलिये तो निर्देशकों ने इतने समय बाद एक बार फिर से इस जोड़ी को स्क्रीन पर लाने का फैसला किया है। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म बैंग बैग में भी रितिक रौशन और कैटरीना कैफ नज़र आएंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में भी रितिक रौशन के बीच किसिंग सीनस शूट किया जाएगा।

बैंग-बैंग के अलावा फिल्म शुद्धि में भी रितिक रौशन एक साथ नजर आ सकते हैं। फिल्म की कहानी करण मल्होत्रा और उनकी पत्नी एकता मल्होत्रा ने लिखी है। सूत्रों के अनुसार शुद्धि फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित है। अब देखना है कि रितिक और कैटरीना की जोड़ी इस बार क्या गुल खिलाती है। अभी तक तो सिर्फ एक फिल्म में ही दोनों को रोमांस करते दिखाया गया है और उसके बाद ये जोड़ी कभी एक साथ नजर नहीं आई अब बैग-बैंग और शुद्धि में ये जोडी़ क्या कमाल दिखाती है ये देखने वाली बात होगी। फिल्हाल तो कैटरीना कैफ जल्द ही धूम 3, आसमान, मैं क्रिश्ना हूं और दोस्ताना 2 में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X