रितिक, प्रियंका ने जीता अवार्ड
रितिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार को स्टार स्क्रीन अवार्ड्स 2008 के सर्वश्रेष्ठ नायक और सर्वश्रेष्ठ नायिका का खिताब जीता।
रितिक को यह पुरस्कार फिल्म 'जोधा अकबर' में उनकी भूमिका के लिए जबकि प्रियंका को मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' में उनकी भूमिका के लिए दिया गया।
आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म 'जोधा अकबर' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर प्रियंका और रितिक ने कहा कि दोनों श्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार पाकर काफी खुश है।
दोनों चाहते है अगला साल भी उनके करियर के लिए अच्छा साबित हो।


Click it and Unblock the Notifications