अग्निपथ में काम नहीं आराम करेंगे रितिक

रितिक को इस फिल्म के एक सीन में एक फाइटर से लडना था जिसका वजन लगभग 110 किलो ग्राम था। रितिक को उसे उठाकर पटकना था। रितिक ने उस सीन में जान डालने के लिए किसी की हेल्प नहीं ली और खुद ही 110 किलो ग्राम भारी इंसान उठा लिया।
करण जौहर की फिल्म अग्निपथ के हीरो विजय दिनानाथ चौहान यानि रितिक रौशन फिल्म में एक एक्शन सीन की शूटिंग करते वक्त घायल हो गये हैं। उन्हें मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। इस फिल्म के कॉपी राइट्स हाल ही में जी नेटवर्क ने 41 करोड़ रूपये देकर खरीद लिए हैं।
इस फिल्म से जहां रितिक टॉप पर पहुंच चुके हैं वही इस फिल्म के चलते ही वो अस्पताल भी पहुंच चुके हैं। उन्हें डॉक्टर्स ने पूरी तरह से आराम करने को कहा है अब रितिक करीब 15 दिनों तक आराम करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











