इसे कहते हैं TAKKAR: ऋतिक Vs टाईगर Vs सलमान, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिकेंगे सलमान
यशराज फिल्म्स के साथ हाथ मिलाकर सलमान खान ने टाईगर ज़िंदा है जैसी शानदार एक्शन फिल्म दी जिसका कोई तोड़ नहीं था। इसे बॉलीवुड की बेस्ट फिल्मों में से एक कहा गया लेकिन अब सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहे हैं ऋतिक रोशन और टाईगर श्रॉफ। दोनों यशराज की फेस ऑफ फिल्म ऋतिक Vs टाईगर में दिखाई देंगे।
माना जा रहा है कि इस फिल्म की तैयारी काफी बड़े पैमाने पर की जा रही है। और ये बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड की थ्रिलर और एक्शन फिल्मों को भी टक्कर देगी। फिल्म को 6 देशों में शूट करने का प्लान है - भारत, स्पेन, इटली, क्रोएशिया, पुर्तगाल और स्वीडन। वहीं छह देशों के साथ फिल्म को 14 शहरों में शूट किया जाएगा।

टाईगर ज़िंदा है का एक्शन बेहतरीन था जिसका कारण थे हॉलीवुड के बेस्ट एक्शन डायरेक्टर टॉम स्ट्रथर। और अब माना जा रहा है कि ऋतिक Vs टाईगर के लिए भी हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर्स की पूरी टीम बनाई जा चुकी है। फिल्म को लेकर काफी तैयारियां की जा रही हैं और यही कारण है कि फिल्म को पोस्टपोन किया गया है।
[सलमान खान की भारत को ईद 2019 के पहले ही मिला झटका, वो भी दबंग के लिए!]
फिलहाल ऋतिक रोशन सुपर 30 बायोपिक में बिज़ी हैं और टाईगर श्रॉफ स्टूडेंट ऑफ द ईयर की शूटिंग में जुट जाएंगे। इसके बाद ऋतिक रोशन को रोहित धवन की एक अनाम फिल्म करनी है और टाईगर श्रॉफ को बागी 3। तब तक ऋतिक vs टाईगर का सारा प्री प्रोडक्शन का काम निपट जाएगा।
अब देखना है कि ये फिल्म सबसे ज़्यादा कमाने वाली एक्शन फिल्मों में तो शामिल हो ही चुकी है। देखिए इन फिल्मों की एक लिस्ट और उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन -


Click it and Unblock the Notifications
