अग्निपथ के रीमेक में रितिक रोशन
करन जौहर सुपरहिट फिल्म अग्निपथ का रीमेक बनाने की तैयारी कर रहे है। इस फिल्म में रितिक रोशन को मुख्य भूमिका में लिए जाने की चर्चा है।
करन जौहर के पिता यश जौहर ने 1990 में अग्निपथ बनाई थी जिसमें अमिताभ बच्चन और मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में बेहतर अभिनय करने के लिए अमिताभ को श्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।
सुनने में आ रहा है कि करन फिल्म की कहानी में थोड़ा फेरबदल करेंगे लेकिन फिल्म में संवाद नही बदले जाएगे। अभी तक मिथुन के रोल के लिए किसी अभिनेता पर विचार नही किया गया है।
अब देखना है कि अमिताभ द्धारा निभाए गए किरदार के साथ रितिक रोशन कितना न्याय कर पाते है।
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन करन जौहर बालीवुड मिथुन चक्रवर्ती रितिक रोशन bollywood hrithik roshan karan johar mithun chakraborty


Click it and Unblock the Notifications