तीन साल बाद स्टेज पर लौटे रितिक
घुटनों में चोट लगने के कारण तीन साल तक स्टेज से दूर रहे अभिनेता रितिक रोशन राजीव गांधी पुरस्कार समारोह के मौके पर डांस करने वाले है। मजेदार बात है कि उनका डांस स्टाइल क्लासिकल होगा जिसमें महाराष्ट्र का लेजिम, केरल का कथककली, कलरियपत्तू और मार्शल आर्ट शामिल होगा।
इस बारे में रितिक ने बताया,'' तीन साल बाद दूबारा स्टेज पर लौटना काफी खुशी की बात है। मुझे लोक नृत्य सीखने में काफी मजा आता है। जब हम स्टेज पर जाए तो दर्शक हमारे काम को देखकर उत्साहित हो जाए, बस मैं यही चाहता हूं।''
रितिक ने आखिरी बार सन् 2006 में दुबई में इंटरनेशनल अवार्डस के दौरान स्टेज पर प्रोग्राम किया था। इस बार रितिक के साथ प्रियंका चोपड़ा और ऐश देओल उनके साथ डांस में हिस्सा लेने वाली है।
ऐशा देओल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड राजीव गांधी अवार्डस रितिक रोशन bollywood esha deol hrithik roshan priyanka chopra rajiv gandhi awards


Click it and Unblock the Notifications