बारबरा को 'अंग्रेजी पढ़ा रहे रितिक
मुंबई। अभिनेता रितिक रोशन फिल्म 'काइट्स' की शूटिंग के दौरान मेक्सिको की अभिनेत्री बारबरा मूरी को अंग्रेजी पढ़ा रहे हैं और बदले में बारबरा उन्हें स्पैनिश भाषा का ज्ञान दे रही हैं।
फिल्म के निर्माता और रितिक के पिता ने कहा, "शूटिंग शुरू होने के समय बारबरा सिर्फ स्पैनिश जानती थी। फिल्म में उनके पात्र के लिए यह अनुकूल था। शूटिंग के दौरान उन्हें अपने सह-कलाकारों और फिल्म से जुड़े लोगों से बात करनी होती है। ऐसे में उन पर अंग्रेजी सीखने का दबाव था।"
गौरतलब है कि 'काइट्स' का निर्देशन अनुराग बासु कर रहे हैं। इसमें रितिक और बारबरा के अलावा कंगना रणावत भी हैं। फिल्म के अक्टूबर में रिलीज होने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More from Filmibeat
अंग्रेजी अभिनेता रितिक रोशन काइट्स फिल्म बारबरा मूरी barbara mori bollywood cannes hritik roshans kites movie


Click it and Unblock the Notifications











