रितिक-सुजैन के तलाक की वजह मैं नहीं- अर्जुन!

Hrithik and Sussanne were separate three months back says Zayed Khan
रितिक रौशन और सुजैन रौशन के तलाक की खबरों ने सिर्फ इन दोनों की जिंदगी में ही नहीं बल्कि अर्जुन रामपाल की जिंदगी में भी उथल पुथल मचा दी है। इस तलाक की वजह अर्जुन रामपाल और सुजैन रौशन के बीच अफेयर को बताया जा रहा है। लेकिन अर्जुन का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। अर्जुन खुद भी इस तलाक से बेहद दुखी हैं और उनकी पत्नी मेहर जो कि सुजैन की दोस्त हैं इस बात से काफी परेशान हैं। सुजैन के भाई जाएद खान ने भी इस मामले में सामने आकर बताया है कि रितिक और सुजैन का रिश्ता तो तीन महीने पहले ही खत्म हो चुका था। लेकिन रौशन फैमिली ने इस बात को फिल्म कृष 3 की रिलीज तक छुपाए रखने का फैसला किया था।

अर्जुन रामपाल ने मीडिया को अपना स्टेटमेंट देते हुए कहा "बहुत दुख होता है जब आपको करीबी दोस्त अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला करते हैं। ये उनके लिए एक बहुत ही कठिन समय होता है और हमें इन फैसलों के प्रति सेंसिटिव होना चाहिए ना कि बेवजह की अफवाहें और बातें फैलानी चाहिए। जैसे ही रितिक और सुजैन के तलाक की खबरें सामने आईं उसी दौरान मैंने इस शादी के टूटने में अपनी इनवॉल्वमेंट की खबरें भी पढ़ी। मुझे ये जानकर बहुत ही दुख हुआ और धक्का पहुंचा कि सेलिब्रिटीज के दुख भरे समय में किस तरह से बिना सिर पैर की अफवाहें फैल जाती हैं। मेहर और मैं आशा करते हैं कि रितिक और सुजैन इस मुश्किल समय को शांति और प्यार के साथ बिताएं। और साथ ही बतौर दोस्त हमारा सपोर्ट हमेशा उनके साथ है।"

रितिक रौशन और सुजैन रौशन दोनों ही हमेशा से एक दूसरे के साथ बहुत ही प्यार के साथ रहे हैं। दोनों का रिश्ता इतना खूबसूरत था कि लोग इनके रिश्ते कि मिसालें भी दिया करते थे। इस खुश परिवार को किसकी नज़र लगी ये तो पता नहीं लेकिन जाएद के अनुसार परिवार वालों ने इन दोनों को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन ये रिश्ता नहीं बच सका। हालांकि रितिक बार बार सोशल नेटवर्किगं साइट्स पर सुजैन के लिए अपने कभी ना खत्म हो सकने वाले प्यार को जताकर ये बताना चाहते हैं कि वो आज भी सुजैन से प्यार करते हैं और हमेशा करते रहेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X