400 करोड़ का डील को लेकर मजाक बन गये रितिक-सुजैन!
रिश्ते जब तक इंसानों को जोड़े रखते हैं तभी तक वो इंसान के लिए सम्माननीय होते हैं, जिस दिन रिश्ते टूटते हैं वो दूसरों के लिए मजाक बनकर रह जाते हैं। कुछ ऐसा ही हो रहा है रितिक रौशन और सुजैन रौशन के रिश्ते के साथ। जो कुछ दिनों पहले तक बॉलीवुड के फैंस के लिए एक आदर्श कपल थे वो ही आज लोगों के सामने मजाक बनकर सोशल मीडिया पर घूम रहे हैं। जी हां, पिछले दिनों रितिक रौशन और सुजैन रौशन के तलाक को लेकर नयी बात सामने आई कि सुजैन ने रितिक से 400 करोड़ रुपये बतौर भत्ता मांग की है।
हालांकि उसके बाद ही रितिक और सुजैन के करीबी दोस्त ने स्टेटमेंट दिया कि ऐसा कुछ भी नहीं है और रितिक व सुजैन के बीच 400 करोड़ जैसी कोई डील नहीं हो रही है। ना ही सुजैन ने रितिक से ऐसी कोई मांग की है। ये सब अफवाह है। लेकिन इस स्टेटमेंट के आने से पहले तक ही रितिक और सुजैन को लेकर सोशल मीडिया में कई सारे जोक्स आने लगे जिनमें रितिक और सुजैन के तलाक का मजाक उड़ाया गया है।
तो आइये आपको भी रुबरु कराते हैं इन सोशल मीडिया पर प्रचलित हो रहे जोक्स से जिन्हें पढ़कर शायद आपको बुरा भी लगे लेकिन होठों पर मुस्कान भी जरुर आएगी।


Click it and Unblock the Notifications











