रितिक के साथ फिर से काम करना चाहते हैं करन

करन ने रितिक की फिल्म देखी और उन पर फिर से कायल हो गये। उन्होंने कहा कि वह रितिक को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं। करन ने कहा है कि उन्होंने जब जब रितिक के साथ काम किया है। उन्हें काम करने में मजा आया है, क्योंकि रितिक एक बेहतरीन कलाकार हैं। सो, उन्होंने तय किया है कि वे रितिक को ध्यान में रख कर फिल्म की कहानी लिखेंगे।
करन जल्दी ही रितिक को अपनी फिल्म के लिए साइन करनेवाले हैं। करन ने कहा है कि उन्हें लीडिंग लेडी की तलाश है फिल्म के लिए। वह मिल जाये तो जल्दी ही वे इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे। वही दूसरी तरफ खबर है कि करीना कपूर व रितिक रोशन भी जल्द ही एक फिल्म में नजर आयेंगे। करीना कपूर व रितिक रोशन को आप सुभाष घई की यादें, करण जोहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम और मुझसे दोस्ती करोगे, मैं प्रेम की दीवानी हूं में देख चुके हैं।
मगर काफी लंबे समय से दोनों एक साथ कोई फिल्म नहीं कर रहे थे। इसके पीछे कारण यही बताया जा रहा था कि करीना ही रितिक से नाराज हैं और उनके पास जब भी रितिक के साथ किसी फिल्म का ऑफर आता है। तब वह साफ इंकार कर देती हैं। हाल फिलहाल की बात करें तो अभी करीना ने करन जोहर की फिल्म अग्निपथ में भी काम करने से इनकार कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











