बैंग बैंग मेरे लिए एक डिस्कवरी है- रितिक रौशन

रितिक रौशन और कैटरीना कैफ की बैंग बैंग काफी सुर्खियां बटोर रही है। रितिक रौशन का कहना है कि बैंग बैंग उनके लिए एक डिस्कवरी जैसी थी क्योंकि फिल्म में जो किरदार है राजवीर वो बिल्कुल रितिक रौशन जैसा ही है। रितिक ने बताया कि जब उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट दी गयी पढने को तो उन्हें महसूस हुआ कि इसके लिए तो उन्हें किसी तैयारी की जरुरत ही नहीं है। ये तो बिल्कुल वैसा ही है जैसा रितिक रियल में हैं।

रितिक रौशन ने वनइंडिया की रिपोर्टर सोनिका मिश्रा द्वारा पूछे जाने पर कि जोया की फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में भी आपको रियल ही रहने को कहा गया था, क्योंकि जोया अपने स्टार्स से अक्सर कैमरे के सामने रियल दिखने पर जोर देती हैं। फिर बैंग बैंग और जिदंगी ना मिलेगी दोबारा में क्या फर्क है। इसपर रितिक ने कहा- "जब कोई निर्देशक आपको कहता है कैमरे के सामने रियल रहने के लिए तो इसका कुछ और ही अर्थ होता है। मतलब ये है कि आपको कैमरे पर अच्छे से रियल दिखना है।"

"लेकिन बैंग बैंग के साथ ऐसा नहीं था। मैं अपनी हर फिल्म से पहले कमरे में खुद को बंद कर लेता हूं और अपने किरदार में ढ़लने की कोशिश करता हूं। चाहे वो कोई मिल गया हो, कृष हो या कोई और। लेकिन जब बैंग बैंग की स्क्रिप्ट लेकर मैं कमरे में बैठा तो थोड़ी देर बाद मुझे लगा कि राजवीर तो मैं ही हूं। मुझे तैयारी क्या करनी है। ये तो वैसा ही है जैसे कि मैं रितिक रौशन का ही किरदार निभा रहा हूं।

बैंग बैंग मेरे लिए एक डिस्कवरी जैसा था। मैंने खुद को ही राजवीर में डिस्कवर कर लिया।" रितिक ने ये भी कहा "उम्मीद है कि लोग बैंग बैंग के राजवीर को पसंद करें क्योंकि ये राजवीर नहीं मैं खुद हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X