दस लाख से ज्यादा हुए रितिक के फैन्स

करीब 1,005,487 प्रशंसकों के साथ रितिक भी शाहरुख खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और अमिताभ बच्चन की जमात में शुमार हो गए हैं, जिनकी इस साइट पर चाहने वालों की संख्या काफी पहले 10 लाख को पार कर चुकी है।
ट्विटर पर अमिताभ के 1,490,019, और प्रियंका के 1,625,136 चाहने वाले हैं। इसी तरह इस वेबसाइट पर शाहरुख और सलमान के क्रमश: 1,366,079 और 1,232,545 प्रशंसक हैं।
वैसे इन आकड़ो पर ध्यान दें तो आपको आसानी से समझ आ जाएगा कि इस वक्त बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स के साथ टॉप पर चल रही हैं। उनके बाद कहीं जाकर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की पारी आती है।


Click it and Unblock the Notifications











