Bollywood Highlights- War 2 के सेट से लीक हो गई तस्वीरें, लियो ने रिलीज से पहले ही तोड़ा जवान का रिकॉर्ड?

bollywood live Updates

Bollywood Highlights- आज बॉलीवुड लाइव में सबसे पहले बात करते हैं ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 के बारे में। इस फिल्म के सेट से तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं, जिससे यह पता चल गया है कि अयान मुखर्जी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

2019 की फिल्म वॉर 2 की अगली कड़ी में ऋतिक रोशन कबीर के रूप में वापस आएंगे, जबकि आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर खलनायक की भूमिका निभाएंगे।

बात करें थालापति विजय की फिल्म लियो की तो इसने धमाका कर दिया है और एडवांस बुकिंग में जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। थालापति विजय और लोकेश कनगराज के इस मिलन ने इसके पहले शो की शुरुआत से पहले ही आतिशबाजी मचा दी है। फिल्म ने भारत में सप्ताह के अंत तक 107 करोड़ रुपये और कुल मिलाकर 114 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए इस पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Oct 19, 2023 1:19 PM

    एस्पिरेंट्स सीज़न 2' का प्रीमियर 25 अक्टूबर को होगा!

    द वायरल फीवर द्वारा निर्मित और अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित, नए सीज़न में नवीन कस्तूरिया, सनी हिंदुजा, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल और नमिता दुबे जैसे उमदा कलाकारों की वापसी होगी। एस्पिरेंट्स सीज़न 2 का प्रीमियर भारत और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में 25 अक्टूबर को होगा!

  • Oct 19, 2023 12:32 PM

    टाइगर 3 का पहला गाना- लेके प्रभु का नाम

    सलमान और कैटरीना कैफ टाइगर 3 से एक पार्टी ट्रैक, "लेके प्रभु का नाम" के साथ वापस आ गए हैं, जो आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। अरिजीत सिंह और निखिता गांधी द्वारा गाया गया एक डांस नंबर है, जिसका म्यूजिक दिया है प्रीतम ने। गाना 23 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।

  • Oct 19, 2023 11:29 AM

    गाजा अस्पताल पर हमले से दुखी हुए ये एक्टर, दी कड़ी प्रतिक्रिया- "खुद पर शर्म आ रही है.."

    इस दौरान पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने भी गाजा के अस्पताल पर हुए हमले अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए ट्वीट किया- "मुझे खुद पर शर्म आ रही है कि मैं ना ज्यादा कुछ कर पा रहा हूं, ना कह पा रहा हूं। मैं माफी मांगता हूं.. मैं जानता हूं कि यह पर्याप्त नहीं है। कुछ भी पर्याप्त नहीं है।"

  • Oct 19, 2023 11:10 AM

    सिंघम अगेन में हुई टाइगर श्रॉफ की एंट्री

    रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार के बाद.. अब टाइगर श्रॉफ की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। रोहित शेट्टी ने टाइगर को टीम में शामिल करते हुए लिखा- Meet Special Task Force officer ACP SATYA 🇮🇳… the immortal, like Truth!

  • Oct 19, 2023 10:17 AM

    एक्स गर्लफ्रेंड ईशा के बारे में बात करके इमोशनल हुए अभिषेक

    अभिषेक का कहना है, ''अभी मेरी हालत ये है कि मैं उसे इग्नोर कर रहा हूं, कहीं ना कहीं दूसरी लड़कियों से बातें करके, मुझे ऐसा लगता है कि वो मुझे ठीक कर रहा है, लेकिन मैं जब उसको देख लेता हूं.. उस समय मेरा शरीर शुरू हो वाइब्रेट करना शुरु कर देता है।

  • Oct 19, 2023 10:05 AM

    मास्क हटाकर बोले राज कुंद्रा, ताजी हवा मिल रही है

    राज कुंद्रा जो कि काफी समय से मास्क मैन बनकर घूम रहे थे वो अब मास्क उतार चुके हैं। इसके पीछे कारण था उनकी फिल्म जिसका नाम यूटी69 है। एक वीडियो अब उनका वायरल हो रहा है जिसमें वो मास्क उतारकर कह रहे है, अब ताजी हवा मिली है।

  • Oct 19, 2023 9:18 AM

    पाकिस्तान से भारत लौटेगी अंजू

    राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू वापस भारत लौट रही है। अक्टूबर के अंत तक अंजू के भारत लौटने की खबरें हैं। अंजू ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, "मेरे पास सभी सवालों के जवाब हैं। मैंने कुछ गलत नहीं किया है। मुझे मेरे बच्चों के पास वापस आना है। किसी और से कोई मतलब नहीं है।"

  • Oct 19, 2023 8:54 AM

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने भी चालू था रणबीर आलिया का रोमांस..

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर आलिया अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान विज्ञान भवन में दिखाई दे रहे हैं और दोनों पूरी तरह से एक दूसरे में खोए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच नजदीकियां साफ दिखाई दे रही हैं। जहां उस दोनों के सामने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रेजेंट कर रही हैं तो वहीं ये कपल एक दूसरे में ही इनवॉल्व दिखाई दे रहा है।

Read more about: bollywood live updates war 2 leo
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X