शराब की लत पर खुलकर बोलीं ऋतिक रोशन की बहन सुनैना, जंक फूड और मीठे को लेकर भी किया संघर्ष

Sunaina Roshan on Alcohol Addiction: ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन को भला कौन नहीं जानता है। वो ना तो फिल्मों में काम करतीं हैं और ना ही लाइमलाइट में रहती हैं। लेकिन फिर भी कुछ ऐसी बातें हैं जिनको लेकर वो काफी चर्चा में रहती हैं।

Sunaina Roshan

ऐसा ही एक कारण है उनकी नशे की लत जिसको लेकर वो काफी संघर्ष कर चुकी हैं। कहा जाता है कि वो शराब, जंक फूड और मिठाइयों की लत से इतनी ज्यादा परेशान थीं कि जीवन में उनको इसका काफी हर्जाना भरना पड़ा है।

अब सुनैना ने इसको लेकर खुलासा किया है जो कि काफी हैरान करने वाला है। रोशन परिवार काफी फिट और हेल्दी रहती है लेकिन सुनैना का ये स्ट्रगल लोगों के लिए किसी सीख से कम नहीं है।

क्या बोलीं सुनैना रोशन?

इस वक्त सोशल मीडिया पर सुनैना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी शराब और बाकी लतों के बारे में बात कर रही हैं। उन्होने लत का सामना करने की कठिनाई और इसे स्वीकार करने के बाद उनके ठीक होने के सफर को लेकर बात की थी और इसकी कठिनाइयों पर बात की। सुनैना ने कहा, "सबसे मुश्किल काम जो मैंने किया, वह था यह स्वीकार करना कि मुझे एक समस्या है, लेकिन इसने सब कुछ बदल दिया। लत कई रूप ले सकती है, भोजन, शराब, यहां तक ​​कि वे आदतें भी जिनसे हम अनजाने में चिपके रहते हैं। मुझे शराब की लत थी और एक समय ऐसा भी आया जब मीठे और जंक फूड से मेरा रिश्ता खराब हो गया था। यह आसान नहीं था।''

सुनैना ने पूरी समस्याओं पर बात करके अपनी हिम्मत दिखाई है। उनका कहना है कि इन लतों को स्वीकार करके इसपर काम करना काफी कठिन था। फिलहाल वो इन सब से दूर हैं। सुनैना ऋतिक रोशन से उम्र में बड़ीं हैं। ऋतिक की बात करें तो वो कितने फिट हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है। क्रिश जैसी सुपरहीरो वाली फिल्में कर चुके एक्टर अपनी बहन के काफी करीबी है।

More from Filmibeat

Read more about: hrithik roshan sunaina roshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X