..................... Hrithik Roshan's Mohenjodaro finally gets a villain - Hindi Filmibeat

मोहनजोदड़ो से लौट रहे हैं बड़े परदे के सबसे शातिर विलेन!

वो परदे का एक ऐसा नाम है जो कम लेकिन दमदार किरदारों में नज़र आए। अपने किरदारों से वो छाप छोड़ कर गए। लेकिन जब वो खून भरी मांग के एक शातिर विलेन के रूप में परदे पर आए तो उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी निगेटिव इमेज बनाई। उनका किरदार फिल्म की जान था और वो उन चंद कलाकारों में शुमार हो गए थे जिससे दर्शक नफरत करते थे। आखिरी बार कबीर बेदी चक्रव्यूह में दिखे और वो हिंदी फिल्मों में कभी भी ज़्यादा सक्रिय नहीं रहे हैं। लेकिन अब कबीर बेदी शानदार वापसी करने को तैयार हैं।

आशुतोष गोवारिकर की अपने महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट मोहनजोदड़ो काफी दिनों से एक विलेन की तलाश कर रहे थे। उनकी ये खोज खत्म हुई है कबीर बेदी पर। तो अब उनकी फिल्म में बजडा स्टारकास्ट नज़र आने वाला है। बताया जा रहा है कि गोवारिकर बीते एक महीने से अपनी परफेक्‍ट विलेन की तलाश कर रहे थे। उन्हें ऋतिक की टक्कर का कलाकार चाहिए था। आखिरकार इस रोल के लिये फिट पर्सनालिटी मिल ही गई और ये फिट पर्सनालिटी हैं कबीर बेदी।

गोवारिकर बॉन्ड मूवी 'ऑक्टोपसी' और गिरिश कर्नाड के ऐतिहासिक प्ले 'तुगलक' में कबीर बेदी की परफॉर्मंस से बहुत ज्‍यादा प्रभावित थे। ऐसे में आशुतोष ने बताया कि वो एक लंबे समय से कबीर उनकी विश लिस्ट में थे। वहीं कबीर भी फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। उनकी मानें तो ऋतिक की उपस्थिति उनके किरदार को और पावरफुल बनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X