कंगना रनौत के लिए पिघला ऋतिक रोशन का दिल, थप्पड़ कांड के बाद यूं किया रिएक्ट

Kangana Ranaut slapping incident: ऋतिक रोशन और कंगना रनौत एक समय पर अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन एक बार दोनों की दोस्ती में खटास आ गई और दोनों तब से ही बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन दोनों का विवाद तब बढ़ा जब कंगना रनौत पब्लिक में ऋतिक के खिलाफ बातें करने लगीं। कंगना रनौत को शांत करवाने के लिए ऋतिक रोशन ने उन्हें लीगल नोटिस भी भेजा था। फिलहाल तो इसका कोई हल नहीं निकला। इस किस्से को हुए 8 साल हो चुके हैं, लेकिन लगता है कि अब ऋतिक के दिल में कंगना के लिए हमदर्दी आ गई है।
क्या है इस पोस्ट में
दरअसल कंगना रनौत के साथ हुई इस घटना के बाद एक स्वतंत्र पत्रकार ने कंगना के साथ हुई इस घटना की निंदा की। जिसे देखते हुए ऋतिक रौशन ने उसपर रिएक्ट किया है। दरअसल इस पोस्ट में लिखा है- 'सांसद कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने को लेकर बात है...हिंसा किसी भी चीज का जवाब नहीं है। खासतौर पर हमारे देश में जिसका जन्म महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत से हुआ। यह मायने नहीं रखता कि हम किसके नजरिये से कितना असहमत हैं। हम हिंसा के जरिए प्रतिक्रिया नहीं दे सकते। यह और भी खतरनाक है जब जवान अपनी यूनिफॉर्म में रहते हुए हिंसक बर्ताव करता है। कल्पना करें कि पिछले 10 साल में अगर हम में से कोई प्रशासन पर सवाल उठाने की वजह से एयरपोर्ट पर सरकार से समर्थक कांस्टेबल से मार खाता...तो स्थिति कैसी होती'
ऋतिक रोशन ने किया लाइक
बता दें कि एक्टर ऋतिक रोशन ने इस पोस्ट पर लाइन किया है जिससे फैन्स यह उम्मीद लगा रहे हैं कि अब शायद दोनों के बीच सब ठीक हो जाए।
जानें क्या है पूरा मामला
बॉलीवुड एक्ट्रेस और नेता कंगना रनौत के साथ 6 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थीं जहां सीआईएसफ की महिला सिपाही ने कंगना के मुंह पर तमाचा जड़ दिया था। दोनों के बीच काफी बहस हो गई। कुलविंदर कौर अपना पर्सनल गुस्सा निकालती नजर आ रही थीं। बता दें कि उनकी इस हरकत के लिए अब कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन अब कुलविंदर के सपोर्ट में पूरा गांव, कुछ फिल्मी सितारे और आतंकी भी आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











