मशहूर होते ही बिगड़े सबा आजाद के बोल, पैपराजी पर ऐसे भड़क गईं ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड?

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी इस वक्त किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। लेकिन इस वक्त उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसको लेकर लोग बातें कर रहे हैं। जिम से निकल घर जाने के रास्ते में उनको पैपराजी मिलते हैं और सबा इस दौरान जो कुछ भी कहती हैं वो आपको जानना चाहिए।
मैचिंग काले स्पोर्ट्सवियर सेट में एक्ट्रेस तेजी से चलते देखा जा सकता है और ये भी समझ में आ रहा है कि को पैपराजी से इरिटेट हो रही हैं। यही कारण है कि उन्होने कह दिया कि, ''मेरी फोटो लेकर क्या करोगे आप?''
ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड के इस वीडियो ने धमाका कर दिया है और लोग बातें कर रहे हैं। सबा आजाद इस दौरान कह रहीं थीं, "क्या करोगे आप लोग मेरी फोटो लेकर? मैं चल के जा रही हूँ। कब तक चलोगे मेरे साथ? आप चैलेंज मेरे साथ चल के? ठीक है, हो गया बस। धन्यवाद।''
इस वायरल वीडियो में आप सबा आजाद ये सब कहते हुए सुन सकते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया के कमेंट्स सेक्शन में मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा है, ''कम से कम वह इतनी विनम्र तो है कि पूछ सके कि उसकी तस्वीरें लेने का मतलब क्या है।''
एक का कहना है, ''कोई सहमति नहीं, मुझे बस लगता है कि पैप्स पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए या प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''मैं बताता हूं क्या करूंगा आपकी ये वीडियो इस पेज पर डालनी या आपको गाली दिलवानी थी लोगो से।'' एक का कहना था, ''क्या देखा था ऋतिक सर ने इसमें ??''
एक ने लिखा, ''बिना मेकअप अच्छी लगती है....'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं लेकिन सबा आजाद ने किसी को भी जवाब नहीं दिया है। देखने वाली बात होगी कि वो कब किसी फिल्म का हिस्सा बनती हैं। आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











