..................... Hrithik Roshan's girlfriend Saba Azad expressed her pain regarding her personal life - Hindi Filmibeat

पर्सनल लाइफ को लेकर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड Saba Azad का छलका दर्द, बताई अपनी आपबीती!

Saba Azad

Saba Azad: बॉलीवुड एक्टर की गर्लफ्रेंड सबा आजाद इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफोशनल लाइफ को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं। इस वक्त वह अपनी बेव सीरीज 'हूज योर गायनिक' के प्रमोशन के कारण व्यस्थ चल रही हैं। इसी दौरान एक इंटरव्यू में सबा आजाद ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं।

पर्सनल लाइफ को लेकर सबा आजाद का बयान-

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह चार साल की उम्र से स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं लेकिन उन्हें अब तक वो क्रेडिट नहीं मिला जिसकी वह हकदार हैं। सबा को इस बात का भी मलाल है कि उनकी पर्सनल लाइफ शायद उनके काम को पूरी तरह से कही न कही घेर लेती है।

सबा आजाद ने कहा,- 'बेशक ऐसा है क्योंकि लोगों के दिमाग में ये बातें घर कर चुकी हैं। मेरी पर्सनल लाइफ के कारण मुझे कई लोगों के सामने एक्सपोज किया गया है। लोग मुझे मेरी पर्सनल लाइफ के कारण जज करते हैं, मेरे बारे में धारणा बनाते हैं। अगर मैं ये सोचकर चिंता करने लग जाऊंगी कि कोई मेरे बारे में क्या सोच रहा है तो मैं ये काम कैसे करुंगी जो मैं कर रही हूं। जो लोग मुझे देखकर कुछ भी कह रहे हैं वो तो मेरे बारे में कुछ भी कहते ही रहेंगे।'

गौरतलब है कि सबा अपनी पर्सनल लाइफ के चलते ही खबरों की सुर्खियों में बनी हुई हैं। हम सभी जानते हैं सबा बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के साथ रिलेशनशिप में हैं जिसकी वजह से आए दिन उनके बारे में खबरें लाइमलाइट पर रहती हैं। पिछले दिनों दोनों हॉलिडे मनाने अर्जेंटीना गए थे जहां से ऋतिक ने सोशल मीडिया पर सबा के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की थीं।

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रंड सबा आजाद का वर्कफ्रंट-

सबा आजाद इन दिनों मनोरंजन जगत में लगतार काम कर रही हैं। एक्ट्रेस सबा आजाद इन दिनों कॉमेडी ड्रामा सीरीज 'हूज योर गायनिक' के प्रमोशन के कारण व्यस्थ चल रही हैं। इस मिनी वेब सीरीज में सबा डॉक्टर विदुषी का किरदार निभा रही हैं जो कि एक गायनेकोलॉजिस्ट है।

Read more about: hrithik roshan saba azad
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X