20 साल बाद ऋतिक रोशन की ये फिल्म थिएटर्स में फिर हुई रिलीज, फैंस दे रहे हैं भरपूर प्यार!

By Filmibeat Desk
hrithik roshan lakshya

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ऋतिक रोशन स्टारर बॉलीवुड की पॉपुलर क्लासिक फिल्म "लक्ष्य" की 20वीं एनिवर्सरी मनाने के लिए उसे रिलीज़ कर दिया है। इस तरह से यह फिल्म आपके नजदीकी सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है।

18 जून 2004 को रिलीज़ हुई इस फ़िल्म ने अपनी शानदार कहानी, बेहतरीन परफॉर्मेंस और खुद की खोज में साथ देशभक्ति के टाइमलेस संदेश से दुनिया भर में लोगों का दिल जीत लिया है। अब, यह फ़िल्म एक बार फिर से सभी वाइब्स को वापस लाते हुए बड़े पर्दे पर लौट आई है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए, मेकर्स ने ट्रेलर शेयर कर कैप्शन में लिखा है: "अपने नजदीकी पीवीआर आइनॉक्स थिएटर में लक्ष्य देखने का अनुभव फिर से लें। अभी अपनी टिकटें बुक करें।"

इस मौके पर उत्साह बढ़ाने के लिए, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने लक्ष्य जैसी टाइमलेस क्लासिक को फिर से 21 जून 2024 से रिलीज करने की घोषणा कर दी है। फिल्म को पब्लिक के लिए 50 से ज्यादा PVR आईनॉक्स सिनेमाघरों में भारत के 20 से ज्यादा शहरों में स्क्रीन किया गया है।

इस खास कॉनेमेटिक इवेंट से अब दर्शकों को "लक्ष्य" के जादू को बड़े पर्दे पर दोबारा जीने का मौका मिल रहा है, जहां वह फिल्म के शक्तिशाली विषय और यादगार लम्हों को फिर से अनुभव कर सकते हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा को फाउंडेड एक्सेल एंटरटेनमेंट, ने हमेशा अपने दर्शकों को ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन्होंने हमेशा जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल चाहता है, जैसी कई फिल्मों से दर्शकों को हमेशा एंटरटेन किया है।

More from Filmibeat

Read more about: hrithik roshan lakshya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X