ऋतिक रोशन के यहां गणपति पूजा में पहुंची सुजैन खान..पूरा परिवार साथ आया नजर
ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक हुए कई साल हो गए लेकिन दोनों आज भी एक दूसरे के बेहद करीब हैं ये बात जगजाहिर है। बच्चों के साथ ऋतिक-सुजैन अक्सर कभी लंच, डिनर और वेकेशन पर भी साथ नजर आते हैं। दोनों का कहना है कि बच्चों की बेहतर परवरिश के लिए दोनों की बीच दोस्ती कायम है।
[7 सुपरहिट.. सलमान, अक्षय नहीं.. 2017 के टॉप पर हैं शाहरुख खान! ]
गणेश चतुर्थी के मौके पर भी सुजैन खान रोशन परिवार की गणपति पूजा में शामिल हुईं। ऋतिक रोशन की बहन सुनैना ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें पूरे परिवार के साथ सुजैन खान नजर आ रही हैं। पूरा परिवार साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

कुछ दिनों पहले भी राकेश रोशन ने एक बयान में कहा था कि "ऋतिक और सुजैन के बीच में जो हुआ वो उनकी किस्मत है। सुजैन एक बहुत ही प्यारी बच्ची है और दोनों के बीच जो हुआ उस पर मैं कुछ नहीं बोल सकता लेकिन दोनों बच्चों की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। ऋहान और ऋदान दोनों हर रविवार को पूरे परिवार के साथ लंच करते हैं।ये परिवार का नियम है और ये संस्कार मां बाप से आते हैं।"
Recommended Video

ऋतिक रोशन के फैन्स को उम्मीद है कि शायद ये स्टाइलिश और ग्लैमरस कपल एक बार फिर साथ आ जाए हालांकि ऋतिक कभी भी इस मुद्दे पर बात नहीं करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications