बीमार रितिक ने बच्चों के लिए लिखी कविता...

बॉलीवुड के डैशिंग हीरो कहे जाने वाले रितिक रोशन की रविवार को ब्रेन सर्जरी हुई है। जिसके लिए वह अभी अस्पताल में ही हैं, हालांकि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं लेकिन फिर भी उन्हें अभी देख-रेख और आराम की जरूरत है।

अपनी बीमारी के कारण रितिक अपने बच्चों से मिल नहीं पा रहे हैं, जिसके कारण वह उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। जिसका ताजा उदाहरण है रितिक का अस्पताल में अपने दोनों बच्चों रेहान औरर ऋदन के लिए कविता लिखना।

रितिक ने अपने बच्चों के लिए एक छोटी सी कविता लिखी है और उसे अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया है। जिसे पढ़ने के बाद हर पिता अपने बच्चों को जरूर एक बार प्यार कर लेगा क्योंकि कविता बेहद ही टचिंग है। रितिक ने कविता अंग्रेजी में लिखी है।

कविता इस तरह से है...

If I could fly... i'd fly my highest
When I can run... i'll run my fastest.
If I walk... i'll walk my tallest.
If I stand... i'll stand my strongest.
If I need to sit... i'll sit with my head up. I
f I must sleep... i'll soar above clouds in my mind.
If I can...I will.
I can. So I will.

I'm Great. No matter what." (sic)

मालूम हो कि रितिक ने अपने फैंस के लिए भी फेसबुक पर संदेश लिखा है कि आप लोगों के प्यार और दुआओं की वजह से मैं पूरी तरह से ठीक हूं। रितिक के इस संदेश से पहले उनके पापा राकेश रोशन ने मीडिया को बताया कि फिल्म बैंग-बैंग की शूटिंग के दौरान रितिक को एक स्टंट करना था जिसके कारण उसके सिर में चोट आयी थी।

लेकिन तब किसी को अंदाजा भी नहीं था कि रितिक को इतनी गंभीर रूप से समस्या हो जायेगी। हम ऊपरवाले का शु्क्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने वक्त पर ही इस समस्या से मुक्त कर दिया।

फिलहाल रितिक ठीक है..आईये आपको दिखाते हैं रितिक की उनके बेटों के साथ तस्वीरें. जिन्हें वह इन दिनों हद से ज्यादा मिस कर रहे हैं...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X