शाहरूख से ऐसी 'रेस'.. कि समय से पहले खत्म कर ली फिल्म.. Wah
ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म काबिल की शूटिंग समय से पहले ही खत्म कर ली है। अगले हफ्ते फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
साल 2017 की शुरूआत की शाहरूख खान और ऋतिक रोशन की धमाकेदार टक्कर से होने वाली है। बहरहाल, ऋतिक की फिल्म 'काबिल' की बात की जाए तो फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। जी हां, ऋतिक ने सिर्फ 77 दिनों में काबिल की शूटिंग खत्म कर ली।
राकेश रोशन के निर्माण में बन रही इस फिल्म की शूटिंग शेड्यूल से 11 दिन पहले ही खत्म हो गई। अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की बारी है। खबरों में है कि ट्रेलर दिवाली से कुछ दिनों पहले रिलीज कर दिया जाएगा। और फिल्म के ट्रेलर को शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल के साथ जोड़ा जाएगा।
रईस vs काबिल: शाहरूख को पीछे छोड़ने की पूरी तैयारी.. अभी से!

बहरहाल, यहां देंखे और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं ऋतिक रोशन-
काबिल
राकेश रोशन के बैनर तले ऋतिक रोशन की फिल्म आने वाली है- काबिल.. फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता कर रहे हैं। फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया जा चुका है।
फाइटर
ऋतिक रोशन ने सिद्धार्थ आनंद की एक फिल्म साइन की है। फिलहाल उस फिल्म की टाइटल है- फाइटर.. रिपोर्ट्स की मानें तो 'फाइटर' इस साल नवंबर तक फ्लोर पर आ जाएगी, जैसे ही काबिल की शूटिंग खत्म हो जाएगी।
कृष 4
राकेश रोशन के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म दिसंबर 2018 में रिलीज होने वाली है।
साजिद खान की अगली फिल्म
ऋतिक रोशन साजिद खान की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी।
कबीर खान की फिल्म
कबीर खान की अगली फिल्म में ऋतिक रोशन मेनलीड में दिखेंगे। इस फिल्म की पुष्टि हो चुकी है। साजिद नाडियावाला के बैनर तले इस फिल्म की कहानी पर फिलहाल काम चल रहा है।
धूम 4
ऋतिक रोशन ने यशराज फिल्म्स की नई फिल्म साइन की। अफवाहों की मानें तो यह फिल्म धूम 4 है। हालांकि फिल्म की कास्टिंग में फिलहाल काफी बदलाव हो रहे हैं।
'शहंशाह' की रीमेक
अफवाहों की मानें तो अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शहंशाह' की रीमेक में ऋतिक रोशन को फाइनल किया जा रहा है। ऋतिक अमिताभ बच्चन वाला किरदार निभाएंगे। रिपोर्ट्स ने अनुसार, ऋतिक रोशन ने भी फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी और उन्हें पसंद आई है।


Click it and Unblock the Notifications






