वाह.. सुपरस्टार हो तो ऐसा.. फैंस के लिए कुछ SPECIAL कर रहे हैं ऋतिक रोशन
[बॉलीवुड न्यूज] ऋतिक रोशन ने एक मोबाइल गेम बनाने वाली कंपनी से हाथ मिलाया है, ताकि वे अपनी एक्शन फिल्मों के किरदार को गेम के रूप में फैंस के सामने ला सकें। ऋतिक का मानना है कि इस तरह वे अपने फैंस के और भी करीब आ सकेंगे।
ऋतिक ने 'नजारा गेम्स' से हाथ मिलाया है। इसकी एक आधिकारिक घोषणा भी जारी की गई है। ऋतिक ने कहा है कि, 'गेम्स आज के यूथ के लिए काफी इंर्पोंटेंट है। इसलिए मैंने अपने फैंस से जु़डने के लिए इस प्लेटफार्म पर आने का फैसला किया, ताकि डिजिटल अवतार में वे मुझे अपने करीब पा सकें।'
OUCh.. इस एक्ट्रेस के साथ काम नहीं करना चाहते ऋतिक.. कराया OUT
ऋतिक रोशन के दो बेटे हैं, जिनके बारे में ऋतिक बताते हैं कि उन्हें यह आइडिया जरूर पसंद आएगा और ऐसी उम्मीद वे फैंस से रखते हैं। ऋतिक की फिल्में जैसे कि धूम सीरिज, बैंग बैंग, कृष सीरिज और जोधा अकबर की तलवारबाजी.. इनपर गेम्स बनेगी।
नजारा गेम्स के सीईओ, मनीष अग्रवाल कहते हैं, 'भारत में बॉलीवुड की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है.. और ऋतिक की बात करें तो उनके फैंस को यह तोहफा काफी पसंद आएगा। इस मामल में हम ऋतिक के साथ मिलकर काम करेंगे।'
बहरहाल, यहां जानें ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications
