..................... Hrithik roshan with jr ntr War 2 Update shooting start Release date 24 jaunary 2025 - Hindi Filmibeat

War 2 Update:ऋतिक रोशन जल्द शुरु करेंगे जूनियर एनटीआर के साथ शूटिंग,रिलीज डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट!

War 2

War 2 Update: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में लगातार बने हुए हैं। ऋतिक अपनी फिल्मों को लेकर लगातार व्यस्त हैं। एक्टर फाइटर के साथ साथ वॉर 2 की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच खबर ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है।

ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 का अपडेट-

यशराज स्टूडियो में एक के एक धमाकेदार फिल्मों का ऐलान और फिल्मों को लेकर अपडेट साझा कर रहा है। शाहरुख खान की पठान, सलमान खान की टाइगर 3 के बाद अब ऋतिक रोशन की वॉर 2 को लेकर हर तरफ खबरें छाई हुई हैं।

अब यश राज बैनर तले बन रही एक और स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'वॉर-2' की रिलीज को लेकर अपडेट सामने आया है। 'वॉर-2' को फिल्मी पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है। जिसमें ऋतिक रोशन के सामने कोई और नहीं, बल्कि RRR स्टार जूनियर एनटीआर होंगे।

गौरतलब है कि, 2019 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।इस फिल्म ने इंडिया में लाइफटाइम 317.91 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया था। अब इस सफल फिल्म के दूसरे पार्ट को फिल्मी पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।

हाल ही में 2 अक्टूबर को वॉर की रिलीज को चार साल हो चुके हैं। इस मौके पर फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजय बालन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि मेकर्स 'वॉर 2' को 24 जनवरी 2025 में रिलीज करने का मन बना रहे हैं। परंतु रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट-

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के अलावा अपने काम में भी काफी व्यस्त हैं। स्पाई यूनिवर्स की फिल्म वॉर 2 से जल्द ही ऋतिक धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसी बीच खबर हैं कि एक्टर दीपिका पादुकोण के साथ अपनी फिल्म फाइटर की शूटिंग में व्यस्त हैं और फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर के पास दूसरे बड़े प्रोजेक्ट भी हैं।

Read more about: hrithik roshan jr ntr war 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X