लॉकडाउन में साथ रह रहे ऋतिक - सुज़ैन, अनोखे तरीके से मनाई किसकी एनिवर्सरी
ऋतिक रोशन और सुज़ैन खान लॉकडाउन के बीच बच्चों के साथ एक साथ ही रह रहे हैं और अब चारों ने मिलकर राकेश रोशन और पिंकी रोशन की एनिवर्सरी भी मनाई। ऋतिक ने उनकी फैमिली वेकेशन से एक पुराना वीडियो शेयर किया।
साथ ही ऋतिक ने पियानो बजाकर हैप्पी एनिवर्सरी गाया जिसमें सुज़ैन ने उनका साथ दिया। वहीं बच्चे ऋहान और ऋदान भी गुनगुनाते हुए दिखाई दिए।

गौरतलब है कि जैसे ही लॉकडाउन की घोषणा हुई थी, सुज़ैन तुरंत ही ऋतिक के घर में शिफ्ट हो गई थीं जिससे बच्चे उनसे मिलना ना मिस करें। इसके बाद ऋतिक ने एक पोस्ट में सुज़ैन को धन्यवाद भी दिया था।
View this post on InstagramA post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on
तब से ऋतिक और सुज़ैन अपने दोनों बच्चों के साथ एक साथ ही रहे हैं। लॉकडाउन के बीच ऋतिक ने अपने बेटे ऋहान का जन्मदिन भी मनाया। वहीं एक पोस्ट में ऋतिक ने सुज़ैन की तारीफ करते हुए लिखा हम अपने बच्चों के लिए एक कहानी तैयार कर रहे हैं जो कि शानदार है।
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और सुज़ैन खान ने 2014 में तलाक ले लिया था लेकिन उनका तलाक कुछ ज़रूरी बातें सिखा गया था -


Click it and Unblock the Notifications












