कोरोना के बढ़ते मामले के बीच ऋतिक रोशन ने अपनी एक्स वाइफ-बच्चों के साथ देखी फिल्म, देखिए VIDEO
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन काफी लंबे समय बाद अपने परिवार के साथ बाहर दिखाई दिए। कोरोना के बढ़ते हुए केस के बीच में सिनेमाघर में फिल्म रिलीज हो रही है। हाल ही में हॅालीवुड फिल्म गॅाडजिला वर्सेज कोंग रिलीज हुई। ऋतिक रोशन अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान और बच्चों के साथ ये फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचे।
कोरोना से बचाव के लिए ऋतिक और उनके परिवार ने कोरोना मास्क पहना हुआ था। मुंबई के जुहू स्थित सिनेमाघर में ऋतिक अपनी पूर्व पत्नी और बच्चों के साथ पहुंचे। जब सभी फिल्म देखकर बाहर निकल रहे थे तो वहां मौजूद मीडिया ने सभी को कैमरे में कैद भी किया। ऋतिक के साथ उनका बेटा और सुजैन के भाई जैद भी परिवार के साथ दिखाई दिए।

ऋतिक हमेशा की तरह कैजुएल लुक में नजर आए। वैसे ये पहली बार नहीं है जब ऋतिक रोशन अपनी एक्स वाइफ के साथ अच्छा टाइम बिताते हुए देखे गए हैं। ऐसा कई बार हुआ जब ऋतिक अपने बच्चों के साथ और पूर्व वाइफ के साथ फिल्म और वेकेशन का आनंद उठाते हुए देखा गया है।
मानव मंगलानी ने ये Video पोस्ट किया है।


Click it and Unblock the Notifications











