ऋषि कपूर और करण जौहर के बाद ये सुपरस्टार लिखना चाहते हैं ऑटोबायोग्राफी
ऋतिक रोशन और करण जौहर के बाद अब ऋतिक रोशन अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखना चाहते हैं।
करण जौहर An Unsuitable Boy, यासिर उस्मान की रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी है या ऋषि कपूर की खुल्लम खुल्मा। सेलिब्रि़टी इन दिनों बिल्कुल बिना किसी तरह का सेंसर किए हुए अपने बारे में किताबों में लिख रहे हैं। यहां तक की शाहरुख खान भी इन दिनों अपनी ऑटोबायोग्राफी पर काम कर रहे हैं।
[इस नए HOT सलमान खान को देखते रह जाएंगे आप..शानदार]
ऋतिक रोशन ने भी अपने करियर में कई तरह के उतार चढ़ाव देखे हैं और वो भी मानते हैं कि वो खुद भी बुक लिखना चाहते हैं और ये आइडिया पहले भी उनके दिमाग में आ चुका है। उन्होंने एक एजेंसी से बातचीत में ये बात कही कि मैं बुक लिखना चाहता हूं लेकिन मैं राइटर नहीं हूं लेकिन इसके बारे में सोच जरुर रहा हूं।

ऋतिक रोशन ने ये भी कहा कि उनका अपने पापा जैसा डायरेक्टर बनने का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने कहा कि इसलिए अंदर से आवाज आनी चाहिए जो मुझे नहीं आती। मुझे कई तरह के आइडिया आते हैं लेकिन आइडिया आना और उसे पूरा कर पाने में काफी अंतर होता है।
फिलहाल काबिल के बाद ऋतिक रोशन ने कोई भी फिल्म साइन नहीं की है।वो अच्छे प्रोजेक्ट पर सोच समझ कर काम करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications