..................... Hrithik Roshan wishes his fans on the occasion of Chhath Puja share this special post | ऋतिक रोशन ने छठ पूजा के मौके पर फैंस को दी शुभकामनाएं, खास पोस्ट। - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन ने छठ पूजा के मौके पर फैंस को दी शुभकामनाएं, खास पोस्ट।

आज दिन की शुरुआत में, ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं है। छठ त्योहार देश भर के कई राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है और हाल ही में दशहरा पर विक्रम वेधा का फिल्मांकन शुरू करने वाले सुपरस्टार ने भी इस अवसर पर एक विशेष संदेश साझा किया है।

ऋतिक रोशन जो सोशल मीडिया पर सबसे अधिक रिलेटैब्ल और पसंदीदा सितारों में से एक है, उन्होंने इस अवसर पर पोस्ट करते हुए लिखा,"पूजा के महापर्व पर, सभी को..मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं"।

Hrithik Roshan

साल 2019 में, वॉर की रिकॉर्ड-तोड़ सफलता के बाद, ऋतिक रोशन ने छठ पूजा के शुभ अवसर पर मुंबई के जुहू बीच पर अपने सैकड़ों प्रशंसकों के बीच पहुंचकर और उनके साथ बातचीत करते हुए उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया था। उस वर्ष की शुरुआत में, अभिनेता ने सुपर 30 में एक बिहारी की भूमिका भी निभाई थी, जो वास्तव में एक प्रेरणादायक ड्रामा था जिसमें ह्यूमन स्पिरिट का जश्न मनाया गया था।

सुपरस्टार ने अपनी डिजिटल प्रजेंस के साथ एक स्थायी छाप छोड़ दी है और देश भर में अपने प्रशंसकों के बीच अपने हास्य, ज्ञान, प्रोफेशनल अपडेट और पर्सनल मैसेज के साथ दिलचस्प सोशल मीडिया कन्वर्सेशन को जारी रखा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन वह फाइटर फिल्म में नजर आएंगे। फाइटर फिल्म में ऋतिक रोशन दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X