ऋतिक रोशन ने फैंस को दी वसंत पंचमी की शुभकामनाएं, लिखा ये POST
आज देशभर में वसंत पंचमी मनाई गई। ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने भी फैंस को वसंत पंचमी के मौके पर विश किया। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर अपने सोशल मीडिया पर दर्शकों को शुभकामनाएं दी हैं।
वसंत पंचमी भारत के सबसे लोकप्रिय वसंत त्योहारों में से एक है, जिसे देश के विभिन्न हिस्सों में मज़े और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस त्यौहार को देवी सरस्वती के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है, जो ज्ञान, बुद्धिमानी, पवित्रता और सच्चाई का प्रतीक है।

ऋतिक ने सभी को अपने भीतर रचनात्मक भावना को प्रज्वलित करने की बात कहते हुए एक उत्साहजनक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा," वसंत पंचमी (सरस्वती पूजा) के इस सुंदर दिन पर, मैं देवी सरस्वती से प्रार्थना करता हूं कि हम सभी में रचनात्मक भावना का संचार करें। "
ऋतिक ने प्रसिद्ध गणितज्ञ आनंद कुमार पर आधारित अपनी हालिया हिट फिल्म 'सुपर 30' में एक शिक्षक की भूमिका में निभाई है जिसे जनता द्वारा बेहद पसंद किया गया है। वर्क फ्रंट पर, ऋतिक रोशन के पास सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' है जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ नज़र आएंगे। ये फिल्म अगले साल सितंबर में रिलीज होगी।
पहला मौका है जब ऋतिक और दीपिका साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों इतने सालों से इंडस्ट्री में हैं लेकिन अभी तक दोनों ने कभी काम साथ में नहीं किया है। वहीं ऋतिक रोशन सिद्धार्थ आनंद के साथ बैंग बैंग और वॉर के बाद एक बार फिर फाइटर में साथ काम करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications