ALERT: दिसंबर 2018 का महाक्लैश....डबल शाहरूख Vs डबल ऋतिक!
Recommended Video

शाहरूख खान और ऋतिक रोशन दिसंबर 2018 में वो बौने वाली फिल्म और कृष 4 के साथ क्लैश कर रहे हैं, ये तो अब तक सबको पता चल चुका है। लेकिन अब कहानी में एक और दिलचस्प ट्विस्ट आ चुका है।
दरअसल, सूत्रों की मानें तो शाहरूख खान की बौने वाली फिल्म में उनका डबल रोल है। लेकिन अब गपशप गली की मानें तो कृष 4 में ऋतिक रोशन का भी डबल रोल है।

यानि कि बॉक्स ऑफिस एक नहीं, दो दो शाहरूख खान और दो दो ऋतिक रोशन एक साथ भिड़ने वाले हैं। अब इस खबर के साथ ये क्लैश और ज़्यादा दिलचस्प हो चुका है।
वैसे खबर ये भी है कि शाहरूख खान अब क्लैश को लेकर काफी नर्वस हैं और वो पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उनकी फिल्म को कोई सोलो रिलीज़ डेट मिल जाए।
शाहरूख खान बिल्कुल भी अपना नुकसान नहीं करना चाहते हैं। वहीं ऋतिक रोशन ने ठान लिया है कि कृष 4 दिसंबर 2018 में ही रिलीज़ होगी। फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है।
वैसे भी कृष 4 बच्चों के लिहाज़ से ठंडी की छुट्टियों का परफेक्ट रिलीज़ टाइम है। अब शाहरूख का क्या होगा पता नहीं। जानिए शाहरूख खान के क्लैश का स्कोर कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications












