गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आनंद कुमार के घर पटना जाएंगें ऋतिक रोशन
सुपरस्टार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पटना शहर का दौरा करेंगे जो उनके चरित्र आनंद कुमार का घर भी है, जिनके जीवन पर सुपर 30 आधारित है। सुपर 30 को अपनी रिलीज के पहले ही दिन दर्शकों से अपार प्रशंसा मिल रही है जहाँ फ़िल्म प्रेमियों को अपने चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान के साथ सिनेमाघरों से बाहर आते हुए देखा जा रहा है। यह कहना सुरक्षित होगा कि फिल्म दर्शकों की उच्च अपेक्षाओं पर खरी उतरी है क्योंकि फ़िल्म का कंटेंट, ऋतिक द्वारा शानदार परफॉर्मेंस और एक प्रेरणादायक भावना ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।
ऋतिक रोशन इस समय फिल्म सुपर 30 के अलावा फिल्म वार को लेकर चर्चा में हैं जिसकी शूटिंग अभी चल रही है। इस फिल्म का टीजर आज रिलीज हुआ है जो कि काफी धमाकेदार है।


Click it and Unblock the Notifications











