राम और सीता बनेंगे ऋतिक रोशन- दीपिका पादुकोण? निर्देशक नितेश तिवारी ने दिया जवाब
कुछ ही दिनों पहले खबरें आई थी कि निर्देशक नितेश तिवारी की बिग बजट फिल्म 'रामायण' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को लॉक करने की बात चल रही है। फिल्म में जहां राम के किरदार में ऋतिक दिखेंगे, वहीं दीपिका बनेंगी सीता। यह खबर सोशल मीडिया पर छाई रही। लेकिन इस कास्ट को लेकर निर्देशक का जवाब कुछ और ही है।
हाल ही में फिल्म छिछोरे के इंटरव्यू के दौरान जब नितेश तिवारी से यह सवाल किया गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा, आपने अफवाह सुना तो अफवाह ही होगा। फिलहाल इस फिल्म पर बात करना जल्दबाजी होगी। अभी तो फिल्म की स्क्रिप्ट पर ही काम किया जा रहा है। जब तक स्क्रिप्ट पूरी नहीं हो जाती, कास्ट को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। अभी उस फिल्म में वक्त है।

'रामायण' फिल्म तीन भागों में तैयार होगी और 3डी फॉर्मेट पर शूट की जाएगी। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी। जिसका निर्देशन नितेश तिवारी और रवि उद्वेवर करेंगे।
प्रोड्यूसर अल्लु अरविंद, मधु मंटेना और नमित मल्होत्रा ने इस फिल्म की घोषणा करते हुए कहा कि वो इसे इसे ग्लोबल ऑडियंस को देखते हुए बनाना चाहते हैं। इसका बजट लगभग 500 करोड़ माना जा रहा है। नितेश तिवारी ने बताया कि श्रीधर राघवन इस फिल्म की पटकथा लिख रहे है। जब ये सभी कुछ तैयार हो जाएगा तब हम बाकी चीजों पर ध्यान दे पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications