REALLY: धोखा नहीं..इस फिल्म में दिखेंगे ऋतिक रोशन
[बॉलीवुड न्यूज] जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' आजकल काफी चर्चा बटोर रही है। फिल्म के ट्रेलर समेत फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। बहरहाल, जोया की इस फिल्म का एक खास वर्ग को बेसब्री से इंतजार है।
बता दें, यह तो आप जानते ही हैं कि इस फिल्म में सितारों की लिस्ट जरा लंबी है। बहरहाल, अब यहां एक और नाम जुड़ने की खबर आ रही है। जी हां, वह नाम है ऋतिक रोशन। खबरों की मानें तो ऋतिक फिल्म में स्पेशल किरदार निभाते नजर आएंगे। ऋतिक का ये एक कैमियो होगा जिसमें वे फ़िल्म के एक अहम मोड़ पर नज़र आएंगे।
हम्मम..बता दें, जोया और ऋतिक बहुत अच्छे दोस्त हैं। वहीं, हाल ही में एक पब्लिक इवेंट में ऋतिक यह ने यह बात मानी भी थी कि वे कभी भी ज़ोया को ना नहीं कह सकते। लिहाजा, एक बार फिर वे जोया की फिल्म में हैं।
Opps.. इन सितारों से है ऋतिक रोशन को जलन!
'दिल धड़कने दो' से पहले ऋतिक जोया की फिल्म 'लक बाई चांस' और 'ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा' में भी दिख चुके हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


