..................... Hrithik Roshan welcomed a new member to his family, Mowgli, shared a cute video | ऋतिक रोशन ने अपने जन्मदिन से पहले 'मोगली' को लिया गोद, शेयर किया क्यूट सा वीडियो - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन ने अपने जन्मदिन से पहले 'मोगली' को लिया गोद, शेयर किया क्यूट सा वीडियो

By Filmibeat Desk

ऋतिक रोशन वर्षों से सोशल मीडिया पर सबसे प्रसिद्ध और प्रभावशाली शख्सियत में से एक बन गए हैं। एक तरफ जहां सुपरस्टार ने हमें अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स जरिये बहुत बार एंटरटेन किया है, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने इसका उपयोग एक बदलाव लाने, खुशियां बांटने और अनगिनत अवसर पर टैलेंट का समर्थन करने के लिए भी किया है।

अपने जन्मदिन से एक दिन पहले, सुपरस्टार ने दुनिया से अपने परिवार के एक नए सदस्य से परिचित करवाया है जो एक इंडी-स्ट्रे पप्पी है जिसका नाम अभिनेता ने मोगली रखा है।

hrithik-roshan-welcomed-a-new-member-to-his-family-mowgli

अपने पोस्ट में जिसमें नए सदस्य की प्यारी झलकियां भी साझा की गई हैं, उन्होंने एक कहानी शेयर करते हुए बताया कि उन्हें वह कहां से मिला।

अभिनेता ने लिखा,"Hello world ' its me Mowgli!! Atleast that's what my hooman calls me ' I was found under a car by the lovely Rosy who takes care of so many like me - thanks you miss for making the world a better place for the furry folk - now then, guess I'll be seeing a lot more of you guys - be sure to say hi when you see me :)" #adopted #indiepup

स्ट्रीट डॉग को गोद लेने का यह कदम अभिनेता द्वारा उठाया गया एक और प्यारा कदम है, जो अपने जीवन के प्यारे पलों को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करना नहीं भूलते हैं।

यह पोस्ट साझा करते ही फैन्स ने कमेंट सेक्शन में मोगली और ऋतिक पर अपने प्यार की बरसात करना शुरू कर दिया।

हाल के दिनों में, ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल जय शेट्टी की पहल हेल्प इंडिया ब्रीद के लिए धन जुटाने, ट्रांसजेंडर समुदाय का समर्थन करने, स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के अलावा, पैरालिंपिक में भारतीय प्रतिभागियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए किया है। निस्संदेह, ऋतिक रोशन द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का बहुत अच्छा उपयोग किया गया है जो सभी के लिए बेहद प्रेरणादायक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X