..................... Hrithik Roshan wedding soon with rumoured girlfriend saba azad read inside details। कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ ऋतिक रोशन की जल्द होगी शादी - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन की कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद से दूसरी शादी, दोस्त का खुलासा, परिवार भी राजी !

बॅालीवुड स्टार ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म विक्रम वेधा और फाइटर है। फिल्मों से अधिक ऋतिक रोशन इन दिनों अपने निजी जीवन के रोमांस को लेकर चर्चा में हैं। मिली जानकारी अनुसार ऋतिक रोशन लंबे समय से सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। पहले उन्होंने इसे छिपाकर रखा। बाद में वह अब कैमरे के सामने साथ दिखाई दिए।

जल्द दोनों शादी भी करेंगे। इसकी जानकारी उनके एक खास दोस्त ने दी है। ऋतिक रोशन और सबा के नजदीकी दोस्त ने अपना नाम ना बताने की शर्त पर एक वेबसाइट से बातचीत में कहा है कि ऋतिक और सबा के बीच काफी घुले मिले हैं। यहां तक कि रोशन परिवार ने भी सबा को स्वीकार कर लिया है।

Hrithik Roshan,

सबा ने कुछ दिन पहले रोशन परिवार के सभी सदस्यों के साथ मुलाकात और छोटी सी पार्टी भी की थी। ऋतिक रोशन के अंकल राजेश रोशन, मां पिंकी और कजिन पश्मीना के साथ दोनों बेटों ऋहान और ऋदान के साथ खाने पर गई थीं।

दूसरी शादी के लिए ऋतिक की प्लानिंग

दूसरी शादी के लिए ऋतिक की प्लानिंग

दोस्त ने यह भी जानकारी दी है कि ऋतिक और सबा शादी में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। वह भी खुद के रिश्ते को और अधिक वक्त देने का विचार कर रहे हैं। आपको बता दें कि सबा को लेकर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन ने भी एक तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था कि तुम सुपर कूल हो। प्रतिभाशाली भी हो सबा।

5 महीने से सबा और ऋतिक की डेटिंग

5 महीने से सबा और ऋतिक की डेटिंग

मिली जानकारी अनुसार ऋतिक रोशन और सबा के बीच दोस्ती काफी पुरानी नहीं है। बीते 5 महीने से ऋतिक रोशन और सबा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऋतिक और सबा की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। सबा आजाद म्यूजिक के काफी करीब हैं। सबा आजाद एक्ट्रेस भी हैं।

कौन हैं सबा आजाद?

कौन हैं सबा आजाद?

सबा आजाद को सोनी लिव के शो रॉकेट बॉयज में देखा गया था। सबा ने इस शो में परवाना ईरानी का किरदार निभाया था। फिलहाल सबा और ऋतिक कब शादी करते हैं, ऐसे में फैंस को कुछ समय का इंतजार करना हो सकता है।

साल 2014 में ऋतिक रोशन और सुजैन का तलाक

साल 2014 में ऋतिक रोशन और सुजैन का तलाक

दूसरी तरफ सुजैन खान और अरसलान गोनी के डेटिंग की खबरें भी सामने आती रहती हैं। बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान नेसाल 2000 में शादी की थी।इसके बाद साल 2014 में ऋतिक रोशन और सुजैन का तलाक हो गया। दोनों के 2 बेटे ऋदान और ऋहान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X