हकलाने की वजह से तंग आ गए थे ऋतिक रोशन, खुद को किया बाथरूम में लॉक, राकेश रोशन का खुलासा!

Hrithik roshan

Hrithik Roshan locked herself in Bathroom- ऋतिक रोशन इस वक्त किसी पहचान के मोहताज नहीं है। इस वक्त वो इंडिया के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था कि ऋतिक रोशन ठीक से बात तक नहीं कर पाते थे।

ये वो वक्त था जब राकेश रोशन काफी परेशान थे क्योंकि ऋतिक रोशन हकलाते थे। राकेश रोशन बेटे की इस समस्या से काफी परेशान हो गए थे। अब फिल्ममेकर ने ऋतिक रोशन को लेकर एक किस्सा साझा किया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

राकेश रोशन ने बताया कि कैसे एक बार सुपरस्टार ने खुद बाथरूम में बंद कर लिया था। गौरतलब है राकेश रोशन ने ऋतिक रोशन को ठीक करने के लिए काफी मेहनत किया है।

क्या बोले राकेश रोशन

राकेश ने बताया, "वो बहुत कुछ कहना था चाहता था, लेकिन मुझे काफी बुरा लगता था। वह बहुत पढ़ा-लिखा है और बहुत बुद्धिमान है। लेकिन हकलाहट के कारण वो खुद को रोक के रखता था। मुझे दुबई का किस्सा याद है, इस दौरान हम दुबई में थे और वो सिर्फ थैंक यू दुबई कहना चाह रहा था।

Take a Poll

लेकिन समस्या इतनी थी कि वो सिर्फ पहले ही शब्द डी पर अटक जाता था। इसके बाद उसने खुद को बाथरूम में लॉक कर लिया था।'' राकेश रोशन ने कहा कि बाद में ऋतिक रोशन ने खूब मेहनत की थी और हर भाषा के अखबार पढ़े थे। उर्दू, अंग्रेजी और हिंदी समेत वो कई भाषाएं पढ़ता था।

वॉर 2 को लेकर चर्चा

ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस वक्त वो फिल्म वॉर 2 को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। ऋतिक काफी कम फिल्में करते हैं लेकिन जब सामने आते हैं तो बॉक्स ऑफिस हिला डालते हैं।

इस फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैं जो कि साउथ के बहुत बड़े स्टार हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म रिलीज होकर कितनी शानदार कमाई करती है। फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: hrithik roshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X