OMG..ऋतिक हो गए हैं..अपनी इस एक्ट्रेस के दीवाने..जल्द देखने की चाहत...
काबिल ने ऋतिक रोशन को एक सफल फिल्म के साथ एक दोस्त भी दे दिया है। जी हां, ऋतिक रोशन और यामी गौतम के बीच गहरी दोस्ती हो गई है। अब ऋतिक यामी को सरकार 3 में देखने का इंतजार कर रहे हैं।
एक हिट फिल्म ने ऋतिक रोशन की झोली में करोड़ों की कमाई के साथ एक दोस्त भी दे दिया है। काबिल में ऋतिक रोशन और यामी गौतम के बीच की केमिस्ट्री ने बॉलीवुड की ऑनस्क्रीन लोकप्रिय जोड़ी में यामी और ऋतिक का नाम भी शामिल कर दिया है।
पर्दे पर इन दोनों का तालमेल जितना बेहतर है उससे कई अधिक पर्दे के पीछे इन दोनों की गहरी दोस्ती है। ऋतिक रोशन जहां जल्द ही कृष 4 की तैयारी में जुट जायेंगे। वहीं पर यामी गौतम सरकार 3 में अपने बेहद जुदा किरदार में दिखने के लिए तैयार है।

हाल ही में सरकार 3 का ट्रेलर रिलीज हुआ। दोस्त यामी की ट्रेलर में एक झलक देखकर ऋतिक रोशन बेहद प्रभावित हुए हैं। उन्होंने ट्रेलर देखने के बाद तुरंत ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की।
साथ में कहा कि यामी आप किरदार में बहुत ही अच्छे दिख रहे हो। मेरी उत्सुकता बढ़ गई है। जल्द ही मैं इस फिल्म को देखने का इंतजार कर रहा हूंं। इसके जवाब में यामी ने तुरंत ट्वीट करते हुए कहा कि मैं भी जल्द यह फिल्म दिखाना चाहती हूं।


Click it and Unblock the Notifications











