..................... Hrithik Roshan Vikram Vedha's second song 'Bande' released watch video here - Hindi Filmibeat

Video ऋतिक रोशन और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म विक्रम वेधा का 'Bande' सांग रिलीज

By Filmibeat Desk

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म विक्रम वेधा को जनता का खूब प्यार और अटेंशन मिल रही है और इसके लिए दीवानगी लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म के पहले गाने 'अल्कोहोलिया' से इंटरनेट पर धूम मचाने के बाद, निर्माता इसके दूसरे गाने 'बंदे' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।इसमें कोई शक नहीं है कि, विक्रम वेधा साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है और फिल्म से जुड़ी हर चीज इंटरनेट पर एक नया ट्रेंड सेट कर रहा है।

अब मेकर्स फिल्म के अगले 'बंदे गाने' के साथ हाजिर हैं। यह गीत दर्शकों को विक्रम वेधा की दुनिया में और गहराई से ले जाता है, जहां अपने इलेक्ट्रिफाइंग बीजीएम के साथ एक कॉप के रूप में विक्रम का सुपर कूल स्वैग और खतरनाक ग्रे गैंगस्टर वेधा के साथ पागलपन पैदा करेगा।गाने को एसएएम सी एस ने कंपोज, अरेंज और प्रोग्राम किया हैं, जिसे शिवम ने गाया हैं और बोल मनोज मुंतशिर ने दिए हैं।जैसे-जैसे फिल्म अपनी रिलीज की तारीख के करीब आ रही है, दर्शकों के बीच इसका क्रेज भी बढ़ता जा रहा है।

Vikram Vedha,Hrithik Roshan

इसे देखते हुए 24 सितंबर से देश-विदेश के 1250 मल्टीप्लेक्स में दर्शकों के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग विंडो खोल दी गई है।विक्रम वेधा को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्स एंड जियो स्टूडियोज और YNOT स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया है। यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार और एस शशिकांत और द्वारा निर्मित हैं। ये फिल्म 30 सितंबर 2022 को विश्व स्तर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X