2020 तक BOOKED हैं ऋतिक रोशन, पांच ब्लॉकबस्टर, टाईगर से कृष 5 तक!

ऋतिक रोशन काफी समय से एक्शन से गायब हैं। लेकिन अब वो बैक 2 बैक पांच ब्लॉकबस्टर धमाके करने वाले हैं। उनके पास इस समय पांच शानदार फिल्में हैं। वहीं खबर है कि राकेश रोशन भी एक साथ कृष 4 और कृष 5 की तैयारी कर रहे हैं।

ऋतिक रोशन फिलहाल आनंद कुमार की सुपर 30 बायोपिक कर रहे हैं जिसे विकास बहल डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में वो सुपर 30 नाम की आईआईटी कोचिंग संस्था चलाने वाले एक बिहारी आनंद कुमार की भूमिका में दिखेंगे।

hrithik-roshan-upcoming-projects

इसके बाद, ऋतिक रोशन, यशराज फिल्म्स के लिए टाईगर श्रॉफ के साथ करेंगे। ये फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, टाईगर श्रॉफ के गुरू बने हैं लेकिन दोनों के बीच एक अजीब सी टक्कर होगी।
[120 करोड़ की धमाकेदार बायोपिक और शाहरूख Vs सलमान]

फिल्म 2019 में ही रिलीज़ होगी। लेकिन असली धमाका तो इसके बाद होगा। राकेश रोशन एक साथ कृष 4 और कृष 5 की तैयारी कर रहे हैं जो एक साल के अंतर पर रिलीज़ होगी। अब ये एक ही फिल्म के दो पार्ट होगी या फिर दो अलग फिल्में फिलहाल किसी को नहीं पता।

इसके बाद अगले साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी, रोहित धवन की अगली फिल्म। रोहित धवन एक बंदर और एक आदमी के बीच पनपे प्यार और अपनेपन पर एक कहानी बनाने जा रहा है। माना जा रहा है कि फिल्म में उनके साथ दिशा पटानी होंगी।
[LEAKED: ऋतिक रोशन की सुपर 30 का नया लुक, या तो टिकेंगे या बिकेंगे]

वैसे इन सारी ही फिल्मों में ब्लॉकबस्टर बनने के सारे गुण दिख रहे हैं। अब देखना है कि ऋतिक रोशन के अच्छे दिन कब आते हैं। देखिए, ए लिस्ट स्टार्स की आने वाली फिल्में -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X