..................... Hrithik Roshan unveils his First Look from crime-thriller Vikram Vedha remake on his birthday | 'विक्रम वेधा': ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर सुपरस्टार का First LOOK रिलीज, एकदम दमदार - Hindi Filmibeat

'विक्रम वेधा': ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर सुपरस्टार का First LOOK रिलीज, एकदम दमदार

सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विक्रम वेधा' से अपना फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। लंबे समय से फैंस को इस लुक का इंतजार था। फिल्म के दो शेड्यूल पूरे हो चुके हैं। ऋतिक ने दुबई में एक लंबी शूटिंग की थी, जबकि सैफ ने दिसंबर 2021 में लखनऊ में 12 दिनों के लिए फिल्माया था।

विक्रम वेधा इसी नाम से बनी सुपरहिट तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक है। फिल्म में ऋतिक के साथ दिखेंगे सैफ अली खान और राधिका आप्टे। 'विक्रम वेधा' 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन पुष्कर-गायत्री ही कर रहे हैं, जिन्होंने ओरिजिनल तमिल फिल्म का निर्देशन किया था।

hrithik-roshan-unveils-his-first-look-from-vikram-vedha-remake

ओरिजनल फिल्म में विजय सेतुपति और आर माधवन ने मुख्य किरदार निभाए थे और खूब तारीफें बटोरी थीं। वहीं, अब ऋतिक और सैफ की जोड़ी से भी ऐसी ही उम्मीद जताई जा रही है।

फिल्म में सैफ एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आने वाले हैं और डॉन बनेंगे ऋतिक। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'विक्रम एक बहुत मजबूत, सफल और समझदार आईपीएस अफसर है। वो बहुत डायनामिक और ताकतवर है..'

विक्रम वेधा

विक्रम वेधा

विक्रम वेधा को गुलशन कुमार, टी-सीरीज फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्स और वाईनॉट स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया है। यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और एस शशिकांत- भूषण कुमार द्वारा निर्मित है। विक्रम वेधा 30 सितंबर 2022 को वैश्विक स्तर पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

वॉर के बाद ऋतिक की अगली फिल्म

वॉर के बाद ऋतिक की अगली फिल्म

यशराज बैनर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वॉर' के बाद ये ऋतिक की पहली फिल्म है जिसकी शूटिंग उन्होंने शुरू की है। इस बीच दीपिका पादुकोण के साथ उनकी एक फिल्म 'फाइटर' की घोषणा हो चुकी है। जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे।

फैंस को फर्स्ट लुक आया पसंद

फैंस को फर्स्ट लुक आया पसंद

फिलहाल फैंस को फिल्म से ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक बेहद पसंद आया है। और ट्विटर पर ट्रेंड भी हो रहा है। एक यूजर ने ऋतिक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "सुनामी लाने के लिए तैयार".. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- "फुल किलर लुक"..

जुड़ रहा था शाहरुख का नाम

जुड़ रहा था शाहरुख का नाम

बता दें, पहले इस फिल्म से शाहरुख खान और सैफ अली खान का नाम जोड़ा जा रहा था.. जो फिल्म में निगेटिव भूमिका निभाने वाले थे। लेकिन फिर बात नहीं बनी और फाइनल हुए ऋतिक रोशन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X