फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' को लेकर भावुक हुए इरफान खान- ऋतिक रोशन का जवाब दिल जीत लेगा
इरफान खान इस समय फिल्म अंग्रेजी मीडियम को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और आज उन्होने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। लेकिन उन्होने साथ ही ये ऐलान भी किया था कि वो कल यानि 13 फरवरी को रिलीज हो रहे ट्रेलर लॉन्च पर नजर नहीं आएंगे। दरअसल उनकी तबियत अभी भी पूरी तरह से सही नहीं हैं। इरफान खान सोशल मीडिया पर ये बताते हुए काफी इमोशनल हो गए थे और उनकी बातें सुनकर उनके फैंस भी दुखी हो गई थे।
अब इस पर सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने जवाब दिया है और इरफान खान को लेकर ट्वीट किया है। ऋतिक रोशन ने लिखा है कि... 'मेरा प्यार और दुआएं आपके साथ हैं। इस फिल्म की बात करूं तो ये काफी खास लग रही है।

मैं इस फिल्म के रिलीज का इंतजार बेसब्री से कर रहा हूं.. And like you said, waiting for you...' ऋतिक रोशन ने जैसे ही ये ट्वीट किया उनकी काफी ज्यादा तारीफ की जा रही है। ये बताता है कि ऋतिक रोशन कितने भावुक इंसान हैं।
इरफान खान काफी लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे थे और हाल ही में वापस देश लौटे थे। लेकिन अभी वो इससे पूरी तरह से नहीं उबरे हैं। उनके फैंस ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं और उनके ठीक होने के लिए दुआएं भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications