OUCH.. ऋतिक रोशन ने कर दी यह ब्लॉकबस्टर फिल्म REJECT.. लेकिन क्यों!
काफी समय से यह अफवाह थी कि ऋतिक रोशन जोया अख्तर की फिल्म में नजर आने वाले हैं। फैंस इस खबर को लेकर काफी उत्साहित भी थे.. आखिर ऋतिक जोया के साथ 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' जैसी फिल्म दे चुके हैं।
लेकिन अफसोस ऋतिक रोशन ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है। जी हां, जानकर आश्चर्य होगा, लेकिन कहानी पसंद आने के बावजूद ऋतिक ने इस फिल्म से इंकार कर दिया है। इस फिल्म में पहले से ही रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी फाइनल हैं।
First LOOK: 'मोहनजोदड़ो' से ऋतिक रोशन की पहली झलक.. दमदार..
याद दिला दें, जब जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' रिलीज हुई थी। तो ऋतिक रोशन ने निराशा जताई थी कि काश वे भी इस फिल्म का हिस्सा बन पाते। लेकिन अब जबकि जोया उन्हें अपनी फिल्म के लिए अप्रोच कर रही हैं, ऋतिक ने इंकार कर दिया।
सूत्रों की मानें तो ऋतिक मोहनजोदड़ो के बाद सिर्फ काबिल पर फोकस करना चाहते हैं। काबिल रिलीज के बाद ही वे किसी फिल्म को साइन करेंगे।
यहां जानें फिलहाल किस किस फिल्म से जुड़े हैं ऋतिक रोशन-


Click it and Unblock the Notifications

