..................... Hrithik Roshan turns 36; Fans wish him Happy Birthday | रितिक रोशन ने मनाया 36वां जन्मदिन - Hindi Filmibeat

रितिक रोशन ने मनाया 36वां जन्मदिन

By Sabiha Bano

अपनी पहली ही फिल्म 'कहो ना प्यार है' से लोगों के दिलों पर राज कर रहे बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन ने रविवार को अपना 36वां जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही फिल्म उद्योग में भी उनका एक दशक पूरा हो जाएगा। रितिक का सफर उतार-चढ़ावों से भरा रहा है। उन्होंने खालिद मोहम्मद की फिल्म 'फिजा' में भी अभिनय किया था लेकिन वह अपनी पहली फिल्म की सफलता नहीं दोहरा सके थे।

बाद में उन्होंने 'यादें', 'मुझसे दोस्ती करोगे!', 'ना तुम जानो ना हम' और 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' जैसी फिल्मों में काम किया। ये सभी फिल्में असफल रहीं। उन्होंने 2003 में आई सफलतम फिल्म 'कोई मिल गया' से एक बार फिर वापसी की। इस फिल्म के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिले थे। इसके बाद उन्होंने 'क्रिश', 'धूम 2' और 'जोधा अकबर' जैसी सफलतम फिल्में दीं।

कड़ी मेहनत

फिल्मकार सुभाष घई ने कहा कि उन्होंने रितिक को एक बड़ा कलाकार बनते देखा है, फिल्मों के प्रति जुनून और कड़ी मेहनत ने उन्हें बड़ा सितारा बनाया है। सुभाष कहते हैं कि रितिक फिल्म निर्माण के प्रत्येक क्षेत्र में रुचि लेते हैं।

रितिक मई में उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'काइट्स' में नजर आएंगे। इस फिल्म में बारबारा मोरी, कंगना रणावत और कबीर बेदी ने भी अभिनय किया है। अनुराग कश्यम फिल्म के निर्देशक हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X