''ऋतिक आसानी से किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं..बदले में मिलता है धोखा''
ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन लोगों पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं जिसके बाद उन्हें धोखा मिलता है।
ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पुरी तरह से तैयार है। ऋतिक के पिता राकेश रोशन को ऋतिक की उपलब्धियों में वाकई में गर्व है। ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने ऋतिक के बचपन को याद किया और कहा कि समय कितनी जल्दी बदलता है।

राकेश रोशन ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे की परवरिश में ऐसा कुछ भी स्पेशल नहीं दिया जैसे अधिकतर लोग किया करते हैं। राकेश ने बताया ''ऋतिक हमेशा से ही अपनी मां के करीब रहे हैं। मैं उस समय अपने करियर के लिए स्ट्रगल कर रहा था तो इस कारण अपने बेटे को ज्यादा समय नहीं दे पाया। वो समय वाकई में उनके लिए काफी मुश्किल भरा था क्योंकि मैं उनके साथ नहीं होता था। पर मुझे पता है कि उनकी परवरिश काफी अच्छे से हुई है।''
सोनम कपूर ने डोनाल्ड ट्रंप को कहा जोकर!
राकेश ने आगे कहा ''ऋतिक ऐसे बड़े हुए हैं कि वो लोगों पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं और अंत में बदले में उन्हें धोखा ही मिलता है। लेकिन ये सब भी जिंदगी में सीख ही देता है।''


Click it and Unblock the Notifications